मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व कप के रंग में रंगा दुर्गापुर, मिठाइयों से गढ़ी गई मेसी की प्रतिमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विश्व कप के रंग में रंगा दुर्गापुर, मिठाइयों से गढ़ी गई मेसी की प्रतिमा

दुर्गापुर,।

विश्व कप फुटबॉल का रोमांच बढ़ने के साथ ही अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को लेकर प्रशंसकों का उत्साह भी चरम पर है। इसी उत्साह को खास अंदाज में पेश करते हुए पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर के वार्ड नंबर 24 स्थित मामड़ा बाजार की एक मिठाई की दुकान में पूरी तरह मिठाइयों से लियोनेल मेसी की आकर्षक प्रतिमा तैयार की गई है।

इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दुकान पर पहुंच रहे हैं। लोग प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे हैं और "मेसी-मेसी" तथा "विवा अर्जेंटीना" के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। विश्व कप के माहौल में मामड़ा बाजार मानो फुटबॉल प्रेमियों के लिए उत्सव स्थल बन गया है।

दुकान के मालिक देवाशीष घोष ने बताया कि वह बचपन से ही अर्जेंटीना के समर्थक और लियोनेल मेसी के बड़े प्रशंसक हैं। वर्ष 2022 की तरह इस बार भी उन्होंने मेसी की मिठाई से बनी प्रतिमा तैयार की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी विश्व कप की ट्रॉफी मेसी के हाथों में ही पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ किलोग्राम खोया, खीर, सफेद और डार्क चॉकलेट का उपयोग कर घर में ही इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। उनके अनुसार यह केवल फुटबॉल प्रेम का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है।

देवाशीष घोष ने कहा कि आज के समय में अधिकांश बच्चे मैदान में खेलने के बजाय मोबाइल और गैजेट्स में अधिक समय बिताते हैं। बच्चों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें खेलों के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने मिठाई से मेसी की यह प्रतिमा बनाई है।

विश्व कप के माहौल में दुर्गापुर की यह अनूठी पहल स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह "स्वीट मेसी" आकर्षण का नया केंद्र बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें