मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नकली खाद बेचने की शिकायत पर डीएम गंभीर,जिला कृषि अधिकारी को सौंपी जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नकली खाद बेचने की शिकायत पर डीएम गंभीर,जिला कृषि अधिकारी को सौंपी जांच

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कम्पिल थाना क्षेत्र में नकली खाद बेचने वाले विक्रेता के विरुद्ध जांच जिला कृषि अधिकारी को सौंपी गई है। हांलाकि खाद दुकानदार दुकान बंद कर गायब है।कम्पिल थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थिति महादेव खाद भंडार से किसानों ने 150 बोरी डीएपी खाद खरीदी थी। किसानों को नकली खाद का शक होने पर खाद को पानी में घोल कर देखा गया। पानी में खाद डालते ही बालू व पत्थर के टुकड़े अलग हो गए। नकली खाद बेचने के मामले की किसानों ने एसडीएम कायमगंज तहसील पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इस मामले में एसडीएम ने किसानों को तहसील से टरकाते हुए उनकी फरियाद नहीं सुनी।एसडीएम के इस रवैये काे देखते हुए किसानों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह को जांच साैंप दी।इस मामले में गुरुवार काे जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। हालांकिजिस खाद विक्रेता की शिकायत मिली है वह दुकान बंद करके गायब हो गया। तलाश करते हुए अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें