मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित होकर डम्फर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसा, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनियंत्रित होकर डम्फर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसा, दो की मौत

कानपुर। जनपद के अकबरपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित डम्फर सड़क किनारे बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर जनपद के पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल मौजूद रहे और मलवे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।अकबरपुर थानाक्षेत्र के जैनपुर में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर रात कानपुर से झांसी की ओर जा रहा डम्फर अनियंत्रित होकर जा घुसा। डम्फर की टक्कर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एक बड़ा हिस्सा भरभरा का गिर गया। जिसमें कई लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मलवे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया गया। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और जांच जारी है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। डम्फर अनियंत्रित होकर सीधे शॉपिंग कॉम्पलेक्स में जा घुसा, जिससे बड़ा हादसा हो गया। चालक भी इस घटना में घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के बाद उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें