मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के मोयना थाना अंतर्गत बलाईपंडा सब्जी मंडी गेट के सामने मंगलवार तड़के सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार डंपर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 4:40 बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तड़के के समय सड़क पर घना कोहरा और कम दृश्यता भी दुर्घटना की एक बड़ी वजह हो सकती है।घटना की सूचना मिलते ही मईना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और आसपास के इलाकों में पूछताछ के जरिए मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बलाईपंडा सब्जी मंडी के पास यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें