बाबूलाल ने बसंत सोरेन को दी चुनौती कहा- दुमका में हमलोगों ने शिबू सोरेन को भी दी है शिकस्त
बाबूलाल ने बसंत सोरेन को दी चुनौती कहा- दुमका में हमलोगों ने शिबू सोरेन को भी दी है शिकस्त
दुमका:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंत्री बसंत सोरेन की चुनौती का जवाब दिया है। दुमका में बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता में कहा कि दुमका में हम लोगों ने ही शिबू सोरेन और उनकी पत्नी को हराया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुझे तो हंसी आती है, दुमका में ही हम लोगों ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी को शिकस्त दी है। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को लेकर कहा कि वो नाम और फोन नंबर उजागर करें कि किस भाजपा नेता ने उनसे की मुलाकात या फोन किया। 2019 के चुनाव में तो भाजपा ने 12 सीट जीती थी पर इस बार सभी 14 सीटों पर हमारे प्रत्याशी जीतेंगे। मालुम हो की पिछले दिनों जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन, पथ निर्माण विभाग के मंत्री बसंत सोरेन द्वारा दी गयी चुनौती पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा बसंत सोरेन यह भूल चुके हैं कि हम लोगों ने इसी दुमका लोकसभा क्षेत्र की जनता ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी को हराया है। 2005 के विधानसभा चुनाव में एक साथ जनता ने उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन और हेमंत सोरेन को विधानसभा का मुंह तक नहीं देखने दिया था।





