मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई है। सीकर और बीकानेर में सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है।सीकर शहर में अलसुबह करीब 6:45 से 7:30 बजे तक 21 मिमी बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सीकर में कुल 28 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण राधा किशनपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिससे आवाजाही बंद हो गई। नवलगढ़ रोड और बजाज रोड पर भी पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई और दुकानों व घरों में पानी घुस गया। बीकानेर और लूणकरणसर में रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार सुबह भी तेज बारिश हुई। आस-पास के गांवों में भी बारिश का असर है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। चार से छह जून तक बारिश की संभावना जताई गई है।जयपुर, टोंक, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, अलवर, अजमेर, नागौर और दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश और बादलों के कारण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 37.8, पिलानी में 35.6, प्रतापगढ़ में सबसे कम 32.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।मौसम विभाग के अनुसार, छह जून तक पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति भी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें