मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : भारी बारिश के चलते बरगी डैम के 17 गेट खुले, हाई अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर। मंडला सहित डैम के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी डैम का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है बुधवार की सुबह बरगी डैम का जलस्तर 423. 45 मी पहुंच गया जो की अधिकतम क्षमता से 5% अधिक था ।जिसके बाद बरगी डैम के 6 गेट और खोले गए इसके पहले बरगी बांध के 11 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा था सुबह 8:30 बजे बरगी बांध के 17 गेटों को 3.5 मी खोला गया है जिसके चलते नर्मदा का जलस्तर 10 से 12 फीट तक बढ़ गया है।मंडला सहित डैम के कैचमेंट क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने के कारण बांध में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है इस जलस्तर को बनाए रखने के लिए, अब गेट से डिस्चार्ज 4300 क्यूमेक बढ़ाकर 8027 क्यूमेक किया जा रहा है।डैम के 17 गेट 3.15 मीटर औसत ऊंचाई खोले गए । जिससे घाटों पर अलर्ट जारी किया गया है नर्मदा घाट पर वर्तमान जल स्तर से 10 से 12 फीट तक जल स्तर में वृद्धि होगी। गौरी घाट तिलवारा घाट भेड़ाघाट बरमान घाट सहित नर्मदा पुरम में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है लोगों से घाट से दूरी बनाने की अपील की है। इसके साथ ही एसडीआरएफ को टी करने के साथ प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें