मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दंपति ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फिर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।ग्राम बमुरिया में रहने वाले बाबू राम गौतम (38) ने दो शादियां की थी। उसने पहली शादी साल 2009 में ननकी नाम की महिला के साथ किया था। उससे दो बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के करीब नौ साल बाद ननकी बच्चों को छोड़कर चली गयी थी। इसके बाद बाबू राम ने साल 2018 में महराजपुर के सरसौल में रहने वाली शांति (40) से दूसरी शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे (अंकुश, अर्पित और नित्या) हुए।परिजनों ने आरोप है कि शांति किसी और लड़के से बात करती थी। एक दिन पति बाबू राम ने उसे फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। बच्चों ने बताया कि रविवार की रात भी किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। जब सोमवार सुबह सभी लोग सोकर जागे तो पाया कि शांति का शव जमीन पर और बाबू राम का शव छत पर लगी बल्ली से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा है।सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतका का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें