मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार बारिश से पटना सहित जहानाबाद-गयाजी, नालंदा और नवादा में बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लगातार बारिश से पटना सहित जहानाबाद-गयाजी, नालंदा और नवादा में बाढ़ जैसे हालात

पटना। बिहार में लगातार हो रही बारिश की वजह से पटना सहित नालंदा, जहानाबाद और गया जी जिले में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और मोकामा के हाथीदह घाट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से एक से तीन मीटर ही नीचे है।

पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अभियंता व अंचलाधिकारी ने निरीक्षण किया। दनियावां के जीवनचक, चकराजा के पास महतमाईन नदी के जमींदारी बांध का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। फतुहा में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मती कराई जा रही है।

पटना से सटे धनरुआ प्रखंड में पांच नदियां उफान पर हैं। इससे 16 सौ एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान हुआ है। फल्गु नदी में उफान आने से धनरुआ प्रखंड से होकर बहने वाली कररुआ, भूतही और महताइन नदी में बाढ़ आ गई। इससे अरमल से चकरमल के बीच में छह जगहों पर कररुआ और भुतही नदी का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है।

आतापुर के पास तटबंध टूट गया, जिससे गांव में पानी जाने लगा। इसके बाद सीओ ने तटबंध की मरम्मति का कार्य शुरू कराया। बाढ़ का पानी बहरामपुर, विजयपुरा, पेड़ा और छाती पंचायत के अमरपुरा, सिमहारी, पिपरामा, नसरतपुर, रसलपुर सहित करीब दो दर्जन गांवों में घुस गया है।

किसानों ने बताया कि धान की रोपनी दूसरी बार की थी, जिसे भारी नुकसान हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें