मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव के कारण बदली सोनपुर मेला के आयोजन की तिथि, अब 9 नवंबर को उद्घाटन एवं 10 दिसंबर को होगा समापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव के कारण बदली सोनपुर मेला के आयोजन की तिथि, अब 9 नवंबर को उद्घाटन एवं 10 दिसंबर को होगा समापन

पटना। बिहार प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 के आयोजन की तिथियों में चुनाव को लेकर बदलाव करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में अनुमण्डल सभागार सोनपुर में बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के अनुरूप सारण जिला में 6 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है, इसलिये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 3 नवंबर को मेला के शुभारंभ में कठिनाई होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रशासनिक तंत्र मतदान कराने की तैयारी में लगा रहेगा, इसलिए मेला की तिथियों में बदलाव करने की आवश्यकता हो रही है।सभी सदस्यों से एक एक कर उनकी राय ली गई। सभी सदस्यों की आम सहमति से मेला का शुभारंभ 9 नवंबर को कराने तथा इसका समापन 10 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इस आशय का प्रस्ताव सरकार को भेजकर सहमति ली जायेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर व्यवस्था पूर्व की भांति सुनिश्चित की जायेगी।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित अन्य जिला/अनुमण्डल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें