मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर यूपी के जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में रविवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मृतका की पहचान मंजू यादव के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मंजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और खाना खाने भी बाहर नहीं आई। रात करीब 11 बजे मंजू की 14 वर्षीय बेटी नंदिनी यादव जब अपनी मां को बुलाने गई और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने खिड़की से झांककर देखा। मंजू छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी।शोर मचाने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। नंदिनी ने ही अपने ननिहाल में फोन कर सूचना दी, जिसके बाद रात में ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।गांव निवासी जय हिंद यादव की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र स्थित अस्धीरपुर निवासी मंजू यादव से हुई थी। परिजनों ने बताया कि जय हिंद यादव गांव में एक छोटी दुकान चलाता है और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।मृतका मंजू यादव के तीन बच्चे हैं, नंदिनी यादव (14), हर्ष (10) और छोटू (8) शामिल हैं।इस मामले में सोमवार को जानकारी लेने पर गौराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अभी तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें