मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

डीएसए अमरोहा ब्लू और डीएसए मुरादाबाद ब्लू की टीमें जीतीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएसए अमरोहा ब्लू और डीएसए मुरादाबाद ब्लू की टीमें जीतीं

- आईएफटीएम यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जारीमुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव एव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यूपीसीए द्वारा आईएफटीएम यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीएसए अमरोहा ब्लू ने डीएसए मुरादाबाद रेड को और दूसरे मैच में डीएसए मुरादाबाद ब्लू ने डीएसए अमरोहा रेड को हराया।पहले मैच में डी एस ए अमरोहा ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 8 विकेट खोकर 403 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए मुरादाबाद रेड 217 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरे मैच मैं डी एस ए मुरादाबाद ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए डी सी ए अमरोहा रेड 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहले मैच में यूपीसीए द्वारा मनोनीत अम्पायर जतिन्द्र सिंह और प्रियंका सिंह व स्कोरर प्रनाव दास रहे।दूसरे मैच में यूपीसीए द्वारा मनोनीत अम्पायर आयुष वत्स ओर पलक शर्मा व स्कोरर प्रगति तिवारी रहे। मैच के दोरान डी॰एस॰ए॰ सचिव विजय गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, खेल निर्देशक डॉ वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ कुशल पाल सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी सतीश शर्मा, नज़ाकत अली, मौहम्मद हसीन, जेपी सिंह, मौहम्मद शाहिद व अन्य कोच मौजूद रहे।उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सेलेक्टर पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमौला और सर्वेश भटनागर दोनों मैच में ओवजर्बर के रूप में मौजूद रहे और खिलाड़ियों की बारीकियाँ देखी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें