मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

शराबियों ने काटा तांडव, जिला अस्पताल के स्टाॅफ के साथ मारपीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराबियों ने काटा तांडव, जिला अस्पताल के स्टाॅफ के साथ मारपीट

जालौन। जिला अस्पताल के डाॅक्टर अनुपम मिश्रा, वार्ड ब्वाय राहुल और फार्मासिस्ट सुबोध नायक, स्वीपर मनोज बुधवार की रात इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। रात दो बजे कार से इरफान खान, सहबान खान, अंशुल मंसूरी, राशिद खान के साथ एक अज्ञात शराब के नशे में धुत हो अस्पताल गेट पर गाली गलौज करने लगे। शोर सुन कर डाॅक्टर व अन्य स्टाॅफ बाहर आया और गाली बक रहे लोगों को शांत हाेने के लिए कहा।इतने में कार में बैठे आरोपितों ने डाॅक्टर व अन्य स्टाफ पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने को बचाया। इस बीच कार से उतर कर आरोपितों ने डाक्टर अनुपम मिश्रा, फार्मासिस्ट सुबोध, वार्ड ब्वाय राहुल के सात मारपीट कर उन्हें गायल कर दिया। इस बीच अस्पताल से और भी लोग आ गए तो आरोपित कार लेकर भाग निकले। सीओ सिटी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है। इसमें चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल गेट पर लगे कैमरा की फुटेज से आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें