मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

शराब के नशे में बेड और दीवार के गैप के बीच गर्दन फंसने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब के नशे में बेड और दीवार के गैप के बीच गर्दन फंसने से युवक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाला एक व्यक्ति शराब के नशे में बीती रात को अपने बेड से उठकर बाथरूम जाते वक्त लड़खड़ा कर गिर गया। उसकी गर्दन बेड और कमरे की दीवार के बीच के गैप में फंस गई। उसे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसकी जांच करने पर पुलिस को पूरी घटना की हकीकत पता चली।थाना नॉलेज पाॅर्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मानसिंह (39) पुत्र रामकिशन तुगलपुर गांव में किराए के मकान पर रहते थे। एक कंपनी में काम करते थे। वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मानसिंह ने अपने कमरे में जमकर शराब पी। बेड पर लेट गए। थोड़ी देर बाद वह बाथरुम जाने के लिए उठे। अत्यधिक नशा होने के चलते वह लड़खड़ाकर गिरे तथा कमरे की दीवार और उनके बेड के बीच बने गैप में उनकी गर्दन फंस गई। वह काफी देर तक छटपटाते रहे लेकिन उठ नहीं पाए। इसमें चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जब कैमरा चेक किया गया तो घटना की पूरी हकीकत सामने आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें