मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और एक दिन तक शव को घर के अंदर ही छुपाकर रख दिया था। शनिवार को आस-पड़ोस के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मसानजोर थाना की पुलिस को सूचित किया। मसानजोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना मसानजोर के दरवारपुर गांव में हुई। घटना के बाद आरोपित पति सनथ मुर्मू फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार मकू मरांडी मसानजोर के नाराटोला गांव में अपने मौसी के साथ रहा करती थी। उसकी दो शादी हुई थी। पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। उसने सनथ मुर्मू के साथ दूस री शादी रचायी थी। दम्पति मजदूरी करते थे। हाल ही में दोनों पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से मजदूरी कर दम्पति घर लौटे थे। महिला को चार माह का एक संतान भी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन में ही शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। पति ने आवेश में आकर अपनी पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को एक कमरे में बंद कर रख दिया था। दूसरे दिन आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस आरोपित पति की तलाश करने में जुट गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें