मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

चुरापोस्त व हैरोइन के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुरापोस्त व हैरोइन के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

सोलन। सोलन पुलिस चौकी शहर की टीम ने शनिवार देर रात सोलन बस अड्डे के समीप न्यू मॉडर्न ढाबा के पास नाकाबंदी व गश्त के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक आल्टो कार को तलाशी के लिए रोका। जिसमें तीन युवक सवार थे, जिनके पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए।पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया कि 4.43 ग्राम हैरोइन व 503 ग्राम चूरापोस्त लेकर यह तीनों युवक कार में जा रहे थे ।आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र भूप चांद, निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की जिला सोलन, 27 वर्षीय तरुण पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की जिला सोलन तथा 29 वर्षीय कैलाश चंद पुत्र रूप राम, निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है ।पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद आल्टो कार को भी जब्त कर कब्जे में पुलिस ने ले लिया है।पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें