मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

नशे के लिए मां का गला घोंटा : पोता घर लौटा तब दादी चारपाई पर मृत पड़ी मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नशे के लिए मां का गला घोंटा : पोता घर लौटा तब दादी चारपाई पर मृत पड़ी मिली

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती जाजीवाल खिंचियान गांव में बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। प्लास्टिक रस्सी से गला घोंटकर मार दिया फिर कान की टोटियां और कंठी आदि जेवरात चुराकर छुपा दिए। घर पर पोता आया तो वृद्ध दादी का शव चारपाई पर पड़ा पाया। आरोपी को पुलिस ने दस्यताब कर अब गिरफ्तार कर लिया है। उससे सोने के जेवरात बरामद किए जाने के साथ शव का भी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।बनाड़ थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि जाजीवाल खिंचियान गांव में रहने वाली 75 साल की परमादेवी उर्फ परमुड़ी की हत्या के उसके पुत्र ओमप्रकाश पुत्र घंमडीराम जाट ने कर दी। ओमप्रकाश नशे का आदी है। 4 जनवरी की शाम को मां बेटा दोनों ही घर पर थे। परमादेवी चारपाई पर सो रही थी। उसके दो पोते जितेंद्र और रविंद्र बाहर गए हुए थे। शाम छह बजे छोटा पोता रविंद्र घर आया तब पता लगा कि दादी परमादेवी का शव चारपाई पर पड़ा है। वह मृत पाई गई। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौका तस्दीक और जांच में पता लगा कि ओमप्रकाश ने अपनी मां परमादेवी का प्लास्टिक की छोटी रस्सी से गला घोंट कर मार दिया और फरार हो गया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मौका तस्दीक और आसपास साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। बाद में आरोपी की तलाश करने पर वह मिल गया।आरोपी ओमप्रकाश पुत्र घंमडीराम ने अपनी मां की हत्या किए जाना कबूल किया। उसने हत्या के बाद मां के पहने गहने टोटियां, कंठी आदि तोड़ कर छुपा दिए। पुलिस ने गहनों को जब्त कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें