मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

राजौरी में एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखने के बाद सेना के जवानों ने की गोलीबारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजौरी में एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखने के बाद सेना के जवानों ने की गोलीबारी

राजौरी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो अलग-अलग

स्थानों पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखने के बाद

सेना के जवानों ने गोलीबारी की

अधिकारियों ने सोमवार को

बताया कि जहां सुंदरबनी के एक अग्रिम इलाके में ड्रोन देखा गया वहीं रविवार

और सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान केरी सेक्टर में कुछ लोगों की संदिग्ध

गतिविधि देखी गई

उन्होंने बताया कि भारतीय क्षेत्र में

प्रवेश करते ही सेना के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए

कम से कम चार राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर

लौट गया।

इसी तरह केरी सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की

कोशिश कर रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद सैनिकों ने

कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद घुसपैठ का प्रयास कर रहे लोग पाकिस्तान के

कब्जे वाले कश्मीर की ओर भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि

दोनों इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। समाचार लिखे

जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें