मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

हेलीकॉप्टर चोरी को डीआरडीओ ने बताया सफेद झूठ, सपा-कांग्रेस बेनकाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में दो दिनों से सपा और कांग्रेस का

चुनावी मुद्दा बन गया हेलीकाप्टर चोरी प्रकरण पर डीआरडीओ ने आज एक संदेश

जारी किया। डीआरडीओ ने हेलीकॉप्टर चोरी को सफेद झूठ बताया है। इसके बाद ही

बयानबाजी करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया

श्रीनेत सहित तमाम नेताओं के चेहरे बेनकाब हो गए हैं।

डीआरडीओ

ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि ऐसी खबर चल रही है कि डीआरडीओ ने

डेफएक्सपो 2020 के दौरान लखनऊ में चिनूक हेलीकॉप्टर मॉडल स्थापित किया और

यह मॉडल चिनूक हेलीकॉप्टर गायब हो गया है। यह जानकारी कई जगहों पर भ्रामक

रूप से चलायी जा रही है। क्योंकि डीआरडीओ ने कभी भी लखनऊ में कोई

हेलीकॉप्टर मॉडल स्थापित नहीं किया है। हेलीकॉप्टर चोरी की सूचना पूरी तरह

से भ्रामक है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भरत भूषण बाबू ने

सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए साझा की है।

हेलीकॉप्टर

चोरी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुरा लेने वाले भाजपा राज में

हेलीकॉप्टर चोरी होना कौन सी बड़ी बात है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में

भी अखिलेश यादव ने हेलीकॉप्टर चोरी को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की,

जिसे रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भरत भूषण बाबू के ट्वीट के जरिए इस

षडयंत्र का पर्दाफाश किया हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता

सुप्रिया ने हेलीकॉप्टर चोरी पर गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए

कहा कि अमित शाह कहते हैं, उत्तर प्रदेश में रात्रि 12 बजे भी महिलाएं

स्वर्ण आभूषण पहन कर चल सकती हैं। उसी प्रदेश में डीआरडीओ द्वारा बनाया

हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है। सुप्रिया श्रीनेत ने चोरी के विषय को कई बार

उठाया और भाजपा की सरकार को घेरने का प्रयास किया।

यूपी

कांग्रेस के सोशल मीडिया की ओर से भी हेलीकॉप्टर चोरी पर कहा गया था कि

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के तमाम बड़े नेता मंचों से

खड़े होकर अपने भाषण में प्रदेश की कानून व्यवस्था को एकदम टाइट बताते

हैं। लेकिन हाल ये है कि राजधानी लखनऊ में पुलिस मुख्यालय से कुछ ही

किलोमीटर की दूरी पर से डीआरडीओ का बनाया मॉडल हेलीकॉप्टर चोरी हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें