मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज से दाे दिवसीय अमरवाड़ा उपचुनाव प्रचार पर, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा
भोपाल,। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार) से दो दिवसीय
अमरवाड़ा उपचुनाव में प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्टी
प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह के समर्थन में सामाजिक संगठनों से संवाद और
जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अमरवाड़ा में
रात्रि विश्राम करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव आज गुरुवार को सायं 5.10 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे। शाम छह बजे होटल
तुलसा में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार, पांच जुलाई को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग
लेंगे। प्रातः 11.20 बजे अमरवाड़ा के ग्राम छिंदी में जनसभा को संबोधित
करेंगे। दोपहर 1.20 बजे सुरला खापा मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे।





