मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज झारखण्ड और पंजाब के जालंधर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार
भोपाल,। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को झारखण्ड और पंजाब
प्रदेश के चुनावी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यादव प्रातः 8.35 बजे सागर
जिले के बरोदिया नौनागिर पहुंचेंगे। यहां से जबलपुर होते हुए झारखंड रवाना
होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.55 बजे झारखंड के राजमहल लोकसभा
क्षेत्र के साहिबगंज जिले के कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम
डॉ यादव दोपहर 1.20 बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र के केराबानी में जनजातीय
हाईस्कूल चोरकेट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम
5 बजे देवघर से जालंधर (पंजाब) पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जालंधर के होटल
रेडिसन में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे जालंधर
लोकसभा की जालंधर नार्थ विधानसभा के किला मोहल्ला में आयोजित जनसभा को
संबोधित करेंगे।





