मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी 'बा' को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सामाजिक

समानता, महिला शिक्षा के अग्रदूत और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा

ज्योतिबा फुले और स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी 'बा' को जयंती पर स्मरण

कर विनम्र नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया

एक्स पर पोस्ट कर लिखा सभी प्राणियों में मनुष्य श्रेष्ठ और सभी मनुष्यों

में नारी श्रेष्ठ है-महात्मा फुले। नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए

आजीवन लड़ने वाले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महात्मा ज्योतिबा फुले जी

की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और

असमर्थों के उत्थान के आपके पुनीत प्रयासों को आगे बढ़ाने में हम कोई कसर

नहीं छोड़ेंगे। आपके मंगलकारी विचार युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करते

रहेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने

कस्तूरबा गांधी बा को जयंती पर नमन करतेे हुए कहा त्याग एवं शक्ति का

प्रतीक, नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के

स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण यज्ञ में अपने सर्वस्व की आहुति

देने वाली श्रद्धेय माता कस्तूरबा गांधी जी जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।

बापू की संघर्षगाथा 'बा' के योगदान के बिना अधूरी है। देशसेवा एवं महिलाओं

के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली 'बा' सदैव नारी शक्ति की

प्रेरणापुंज रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें