मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लालजी टंडन 'बाबूजी' और सुंदर सिंह भंडारी को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। कुशल संगठनकर्ता व कार्यकर्ताओं की प्रेरणा रहे मप्र

के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन 'बाबूजी' और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य

सुंदर सिंह भंडारी की आज शुक्रवार को जयंती है। इस अवसर पर मप्र के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन दोनों महान विभूतियों को स्मरण कर विनम्र

नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर

पोस्ट कर मप्र के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को जयंती पर नमन करते हुए

लिखा राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे, मध्यप्रदेश के

पूर्व राज्यपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता, आदरणीय लालजी टंडन 'बाबूजी' की

जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। आपका ध्येयपूर्ण जीवन और विराट

व्यक्तित्व सर्वदा भावी पीढ़ियों को माँ भारती की सेवा तथा समाज के अंतिम

व्यक्ति के उत्थान व विकास के लिए प्रेरित करता रहेगा।

एक

अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रसेवक सुंदर सिंह

भंडारी को नमन करते हुए कहा अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा व समाज कल्याण

को समर्पित करने वाले राष्ट्रसेवक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जयंती पर

उन्हें शत-शत नमन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें