मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीभाेपाल। राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गाेलवलकर गुरुजी' और राष्ट्रप्रेमी याेद्धा शिवाजी महाराज की आज गुरुवार काे जयंती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर काे जयंती पर नमन करते हुए कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' की जयंती पर सादर नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति आपका प्रखर चिंतन, ओजस्वी विचार एवं समर्पित जीवन हम सभी को प्रतिक्षण राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने शिवाजी महाराज काे जयंती पर याद करते हुए कहा- हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने अभूतपूर्व पराक्रम, शौर्य और युद्ध कौशल से अखंड भारत का संकल्प साकार किया और मां भारती के स्वाभिमान के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीइसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की आज पुण्यतिथि है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने शिक्षा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भरता को विकास के लिए आवश्यक बताया और युवाओं को सदैव प्रेरित किया। उनके ओजस्वी विचार हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें