मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. मुकेश बत्रा ने होम्योपैथी में उत्कृष्टता के पांच दशक पूरे किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । होम्योपैथी के संस्थापक जर्मन फिजिशियन डॉ.

सैम्युल हैनीमन की जयंती के साथ पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा इस चिकित्सा

पद्धति के क्षेत्र में सर्वांगीण उपचार के पांच दशक पूरे कर लिए। डॉ.

सैम्युल हैनीमन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था। डॉ. मुकेश बत्रा ने

होम्योपैथी हेल्थकेयर के परिदृश्य के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

है। यह जानकारी 'डॉ. बत्राज ग्रुप' की विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति

के अनुसार डॉ. मुकेश 'डॉ. बत्राज ग्रुप' के संस्थापक हैं। उन्होंने मरीजों

की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए नवाचार और तकनीक का इस्तेमाल किया। साथ

ही हाल में इस चिकित्सा पद्धति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल कर

उपचार की पारंपरिक विधि की सीमाओं को लांघने की चुनौती स्वीकार की।

'डॉ.

बत्राज ग्रुप' के संस्थापक पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा का कहना है कि यह

यात्रा कठिन थी, क्यों कि कई लोग होम्योपैथी या एक डॉक्टर के तौर पर मुझ पर

विश्वास नहीं करते थे। लेकिन मरीजों ने मुझ पर भरोसा किया और मैं आगे

बढ़ता रहा। मैं अपने सहकर्मियों, कर्मचारियों और परिवार के सहयोग पर आभारी

हूं, जो मुश्किल हालात में मेरे साथ खड़े रहे। विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ.

बत्राज हेल्थकेयर के पास पांच देशों के 160 शहरों में 200 से ज्यादा

क्लिनिक्स का बड़ा नेटवर्क है। इन देशों में भारत, बांग्लादेश, यूके, यूएई

और बहरीन शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें