डॉ. हर्षवर्धन आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, वैक्सीनेशन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज यानी बुधवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और दवाओं की किल्लत हो गई है। ऑक्सीजन संकट के चलते अब तक सैकड़ों मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं वैक्सीन की कमी के चलते कोविड टीकाकरण अभियान भी धीमा पड़ गया है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज यानी बुधवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज उन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के संग बैठक करेंगे, जो कोविड टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं। इस बैठक में उनके साथ जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे।





