मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजमार्ग परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समीक्षा के लिए डीपीआर सेल गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग

परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा के लिए डीपीआर

सेल की स्थापना की है। यह सेल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए

डीपीआर की शुरू से अंत तक निगरानी करने में सक्षम बनाएगा। राज्य परिवहन और

राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार 27 जून को यह जानकारी दी।

राज्य

परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक इस सेल की स्थापना उच्चतम निर्माण

मानकों, लागत में कमी और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा

करने के लिए की गई है। डीपीआर सेल सटीक रिपोर्ट तैयार करने में मदद करेगा,

जिससे विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास हो सकेगा और देश के

विकास में और मदद मिलेगी।

मंत्रालय के मुताबिक डीपीआर सेल

में 40 पेशेवरों की एक समर्पित टीम होगी। इसमें प्रमुख विशेषज्ञों के अलावा

सड़क सुरक्षा, यातायात, भूमि अधिग्रहण, पुल, सुरंग, भू-तकनीकी विशेषज्ञ,

वरिष्ठ राजमार्ग ,वन विशेषज्ञ और विभिन्न डोमेन विशेषज्ञ शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें