दोहरे हत्याकांड मां बेटे की हुईं मौत एक घायल, बाथरूम में रस्सी से बंधा मिला घायल नितेश
जगदलपुर, जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्ततम
क्षेत्र अनुपमा चौक निवासी गुप्ता परिवार के दो सदस्य मां गायत्री गुप्ता
उम्र 50 वर्ष और उसके बड़े पुत्र निलेश उम्र 32 वर्ष की आज गुरुवार तड़के
अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार का तीसरा सदस्य
नितेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष घायल है। जिसे मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में उपचार
के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपमा चौक
निवासी गुप्ता परिवार में तीन ही सदस्य थे, मां गायत्री अपने दो पुत्राें
के साथ रहती थी। गायत्री विधवा थी और दोनों बेटे अविवाहित थे। गुप्ता
परिवार की धरमपुरा मार्ग में घर पर किराना की दुकान है। बुधवार रात को
तीनों मां बेटा पनारापारा में एक
रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गए थे
और आधी रात को घर लौटे थे। हत्या की वारदात के कारण पता नहीं चला है। पुलिस
माैके पर पहुंचकर हत्या की वारदात की जांच कर रही है। बस्तर एसपी शलभ
सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग भी घटना स्थल पहुंचे हैं।
घायल पुत्र से भी पुलिस पूछताछ कर रही है वह भी शक के घेरे में है। बस्तर
पुलिस इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा जल्द कर सकती है l





