मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई दो मजदूरों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में 8 मई को दो मजदूरों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान शीशपाल पुत्र दौलतराम और इन्द्र उर्फ धर्मेंद्र पुत्र विजयपाल के रूप में हुई थी। दोनों की हत्या फावड़े से वार कर की गई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते मुठभेड़ हुई।

बाद में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जयभीमनगर, गढ़ रोड, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है।

उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह 6 मई को दोनों मृतकों के साथ हॉस्टल में माली का काम करने आया था। आरोपी के अनुसार, मृतक शीशपाल के उसकी मृत बहन से पहले संबंध थे, जिसको लेकर दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शीशपाल और इंद्र उसे लगातार ताने मारते थे, जिससे वह काफी नाराज था। आरोपी ने बताया कि उसने पहले से ही दोनों की हत्या की योजना बना रखी थी। 8 मई की रात उसने दोनों को शराब पिलाई, जबकि खुद कम शराब पी, ताकि होश में रह सके।

जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो उसने फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर इंद्र जाग गया तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अवैध हथियार रखने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें