मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

दूरदर्शन ने लॉन्च किये 4 नए कार्यक्रम, सह्याद्री और राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दूरदर्शन

ने चार नए टेलीविजन कार्यक्रमों की घोषणा की है। ये सभी शोज अगस्त की पहली

छमाही में प्रीमियर के लिए निर्धारित किये गए हैं, जो दूरदर्शन के

सह्याद्री और राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होंगे।

दूरदर्शन मुंबई

के प्रमुख संदीप सूद ने बताया कि इन नए शो के नाम ‘आमची अनन्या’, ‘आमचे

हे...आमची ही’ (डीडी सह्याद्रि), ‘वचु आनंदे’ और ‘हम तो मिडिल क्लास हैं।

ये नए कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने, साहित्यिक उत्कृष्टता को

बढ़ावा देने और दिल को छू लेने वाला मनोरंजन प्रदान करने के प्रति इसके

समर्पण को दर्शाते हैं। प्रत्येक शो कहानी कहने का एक अनूठा स्वाद लेकर आता

है, जो भारतीय संस्कृति, पारिवारिक जीवन और समृद्धि का जश्न मनाता है।

इन समयों पर होंगे प्रसारित

टीवी

शो 'आमची अनन्या' 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो सोमवार से रविवार को

शाम साढ़े 7 बजे डीडी सह्याद्रि पर प्रसारित होगा। 'आमचे हे...आमची ही' हर

बुधवार को रात साढ़े 8 बजे डीडी सह्याद्रि पर प्रसारित होगा, जिसका पहला

एपिसोड 14 अगस्त को ऑन एयर होगा। टीवी शो 'वचु आनंदे' सोमवार और मंगलवार को

रात साढ़े 8 बजे डीडी सह्याद्रि पर प्रसारित होगा तो वहीं 'हम तो मिडिल

क्लास हैं जी' 1 जुलाई से प्रसारित किया जा चुका है। ये हर रात 8 बजे

सोमवार से गुरुवार को डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें