मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

'बुलडोजर पॉलिटिक्स' पर भरोसा न करें: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बुलडोजर पॉलिटिक्स' पर भरोसा न करें: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने समकक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि वह 'बुलडोजर पॉलिटिक्स' में विश्वास नहीं करतीं।

बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने कहा था कि यहां भी उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाए जाएंगे। इसका क्या मतलब है? मैं बुलडोजर पॉलिटिक्स में विश्वास नहीं रखती। मैं तो प्रेम के सिद्धांत में विश्वास रखती हूं।

उनकी यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी और माफिया राज को खत्म करने के लिए पश्चिम बंगाल में 'उत्तर प्रदेश मॉडल' वाले इलाज की जरूरत है।

इस बीच, मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, उसकी जांच-पड़ताल (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया में चुनाव आयोग (ईसी) ने चार घंटे का समय लिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मेरे नामांकन की जांच के दौरान मुझे चार घंटे तक परेशान किया। क्या आपको लगता है कि मैं इसे ऐसे ही जाने दूंगी? अगर आप इसे जाने भी दें, तो भी मैं नहीं जाने दूंगी। मैं इसका हिसाब लेकर रहूंगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र के साथ-साथ 19 राज्यों ने भी उन्हें निशाना बनाने के लिए हाथ मिला लिया है, जबकि वह आम लोगों के लिए अकेले ही लड़ रही हैं।

उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली से सुरक्षा बल लाकर भी पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को ट्रेन से लाया जाएगा। वे (भाजपा) तो लोगों को बसों से भी लाएंगे। लोगों को 'मोटाभाई' (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए) की जगह से भी लाया जा रहा है। मुझे जानकारी मिली है कि 19 राज्य और केंद्र सरकार सब मिलकर एक जगह मेरे खिलाफ खड़े हो गए हैं। मैं लोगों के लिए अकेले लड़ रही हूं। मैं आपको साफ-साफ बता दूं कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की इस समय देश के 19 राज्यों में सरकारें हैं।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' युवाओं के मन को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें