मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'रियल और रील लाइफ की डॉन', शिखर पहाड़िया ने गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार

मुंबई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से अभिनेत्री को काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच, मंगलवार को अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए जाह्नवी को 'रियल और रील लाइफ की डॉन' बताया। उन्होंने लिखा, "जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन हैं। राम चरण बहुत अच्छे हैं। आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।"

वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए।

बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और पारिवारिक समारोहों के दौरान साथ देखा जाता है।

शिखर को जाह्नवी के परिवार के साथ कई अहम मौकों और समारोहों में भी देखा गया है। बताया जाता है कि दोनों ने कई साल पहले डेटिंग शुरू की थी। बीच में कुछ समय के लिए दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बाद में फिर साथ आ गए।

बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राम चरण फिल्म में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जो पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक गली क्रिकेटर और पहलवान है, जो हर बाधा को पार करने के लिए संघर्ष करता है।

फिल्म में जाह्नवी और राम चरण के अलावा 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें