मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कथावाचन में एकाधिकार के लिए वर्चस्ववादी लोग पीडीए को कर रहे अपमानित : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। कुछ वर्चस्ववादी लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को अपमानित कर रहे हैं। कथावाचन में ये लोग समाज में अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं। सच्चे भक्त अब भागवत कथा भी नहीं सुना पा रहे हैं। समाज में समानता और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। सपा अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इटावा में कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत कुमार यादव के साथ हुई अमानवीय घटना की निंदा कर रहे थे।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा जबरन विचारधारा थोपने में लगी है। कथावाचकों के साथ भेदभाव पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कथावाचन के लिए सरकार एकाधिकार कानून लाए ? अब वर्चस्ववादी दक्षिणा भी नहीं लेंगे ? सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले ये लोग घर और मंदिर धुलवाते थे, अब सरेआम लोगों का मुंडन कराया जा रहा है। भाजपा सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीडीए वर्ग के लोगों को न्याय से वंचित किया जा रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार को पिछले नौ साल से 2500 लोग चला रहे हैं। वही 2500 लोग इधर उधर खेल, खेल रहे हैं। सरकार में बैठे लोग कुछ भी कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने दलितों पर हो रहे अपराधों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जाए तो लोगों को चैन आए। एक सवाल का जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा से निकाले गए तीनों विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में देखे जा रहे थे। हमने उन्हें पहले ही माफ कर दिया था, अब भाजपा भी उन्हें मंत्री बना ही दे।कथावाचकों को किया सम्मानइटावा के पीड़ित कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत कुमार यादव का पत्रकार वार्ता से पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी नेताओं ने सम्मानित किया। अखिलेश ने उन्हें 21-21 हजार की धनराशि भेंट की। वहीं पार्टी की ओर से 51-51 हजार की मदद दी गई। जबकि इस दौरान मौजूद पार्टी नेताओं ने भी सहायता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें