मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सदर तहसील के लॉकअप के बरामदे में दस्तावेज लेखक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हमीरपुर। सदर तहसील के बालगृह (लॉकअप) के पास बरामदे में गुरुवार को दोपहर दस्तावेज लेखक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एसडीएम, सीओ और सदर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं दस्तावेज लेखक की बूढ़ी मां और परिजन बदहवाश है।

शहर के मांझखोर रमेड़ी मुहाल निवासी दिनेश यादव (40) स्व. झंडू यादव सदर तहसील में स्टाम्प वेन्डर था। ये उमाशंकर के साथ स्टाम्प वेन्डर का काम करता था। अर्से पहले किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गये तो दिनेश दस्तावेज लेखक का काम करने लगा। ये कुछ माह से मानसिक रूप से परेशान था। दस्तावेज लेखक अपने छोटे पुत्र अनुज के साथ आज सुबह सदर तहसील पहुंचा।

उसने कुछ घंटे काम भी किया। दोपहर जैसे ही अनुज कोई कागज की फोटो कापी कराने गया तो मौका देखते ही दिनेश तहसील के बन्दीगृह (लॉकअप) के पास पहुंच गया और बरामदे में लोहे की कुंडे से गमछा के सहारे फांसी लगा ली। इसी बीच उसका पुत्र ढूंढते उसके पास पहुंच गया।

पिता को फांसी के फंदे पर लटकते देख उसने शोर मचाया। तहसील के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले दस्तावेज लेखक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सदर कोतवाल एसपी पटेल मौके पर पहुंचे।

एसडीएम सदर राजेश कुमार चौरसिया व सीओ सदर अनुराग सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक की पत्नी गायत्री ने अधिकारियों के सामने उमाशंकर को घटना के लिये जिम्मेदार बताया है। उसने आरोप लगाया कि जब से पति ने अलग से काम धंधा शुरू किया था तभी से उमाशंकर उन्हें परेशान कर रहा था। ये घर आकर भी उन्हें धमकाते थे। जिससे ये डिप्रेशन में थे।

गायत्री ने बताया कि पति की देखरेख के लिये छोटे पुत्र अनुज को काम धंधा संभालने के लिये लगाया था। ताकि वह कोई घटना न कर सके। परिजनों ने इस घटना में स्टाम्प वेन्डर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। दिनेश का शव देखकर उसकी बूढ़ी मां और परिजन सदमे में है। मृतक दो पुत्र अंकुश, अनुज व एक पुत्री का पिता था।

सदर कोतवाल एसपी पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि दस्तावेज लेखक डिप्रेशन में था। इसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल घटना की जांच करायी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें