मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति, ससुर समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति, ससुर समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

मायका पक्ष ने कहा कि गले में चाेट के निशानबरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जेिले में दहेज के नाम पर एक और बेटी की जान चली गई। शादी के महज नौ महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद निवासी डॉक्टर मोहम्मद तल्हा की 26 वर्षीय पत्नी एडवोकेट महजबीन की बीती रात घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महजबीन को मृत घोषित कर दिया।मृतका के चाचा, मोहल्ला सहसवानी टोला निवासी एडवोकेट अच्छन अंसारी ने बताया कि महजबीन का विवाह 27 फरवरी 2025 को धूमधाम से हुआ था। विवाह में एक कार भी दहेज में दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मनपसंद कार न मिलने पर नाराज चल रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर महजबीन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसने मायके वालों को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया।परिवार वालों का कहना है कि महजबीन की गर्दन पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। मायके पक्ष ने पति, ससुर, सास, दो नंद और नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें