मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : डॉक्टर बोले, स्याही का निशान दिखाने पर मिलेगी फीस में छूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। लोकतंत्र के महापर्व पर 26 अप्रैल को मतदान प्रतिशन

बढ़ाने के लिए भारत चुनाव आयोग तमाम प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए समाज के

विभिन्न वर्गों के लोग भी आगे आ रहे हैं। मेरठ में डॉक्टरों ने मतदान के

बाद स्याही का निशान दिखाने वालों को फीस में छूट देने का निर्णय लिया है।

लोकसभा

चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इंडियन मेडिकल

एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टर लगातार अभियान चला रहे हैं। डॉक्टरों ने मरीजों

के दवा के पर्चे पर मतदाता जागरूकता की मुहर लगा रहे हैं। इससे भी आगे

बढ़ते हुए डॉक्टरों ने मतदान के बाद अंगुली पर स्याही का निशान दिखाने पर

फीस में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 26 अप्रेल को अपने

आवास से बूथ पर पड़ने वाले घरों की घंटी बजाकर लोगों को मतदान करने के लिए

प्रेरित करेंगे।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के अनुसार, मेरठ

में आईएमए के लगभग 1400 चिकित्सक है। इन डॉक्टरों के पास प्रतिदिन लगभग 10

हजार मरीज और तीमारदार आते हैं। डॉक्टरों कई दिन से लगातार मरीजों और उनके

तीमारदारों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आईएमए के

पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेवी चिकारा के अनुसार, समाज के विभिन्न वर्गों के

प्रभावशाली लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना

चाहिए। डॉक्टर अपनी भूमिका को समझ कर इसमें सहयोग कर रहे हैं और लोकतंत्र

के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। डॉ. राजकुमार बजाज भी लगातार

लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए जागरूक कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें