मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

होम आइसोलेशन के दौरान हिसार से देहरादून पहुंच गयाा चिकित्सक, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार। कोरोना संक्रमण को गंभीरता से न लेने व होम आइसोलेशन के दौरान हिसार से देहरादून चले जाने के मामले में शहर पुलिस ने एक चिकित्सक पर केस दर्ज किया है। विभाग का कहना है कि कोरोना के मामले में आम आदमी ही नहीं, चिकित्सक भी लापरवाही बरत रहे हैं।

इस संबंध में सिविल सर्जन ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार ऋषि नगर स्थित आकाश अस्पताल के संचालक के बेटे डॉ. अंकित जैन की रिपोर्ट 25 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया, मगर डॉ. अंकित 31 जुलाई को देहरादून स्थित हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एमएस सर्जन में दाखिला लेने पहुंच गए। यही नहीं, उन्होंने वहां झूठा शपथ पत्र भी जमा कराया कि वह न तो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं और न ही ऐसे किसी व्यक्ति के साथ रहे हैं, जबकि वह खुद संक्रमित है। इस तरह से उन्होंने होम आइसोलेशन के नियम को तोड़ा है। इसलिए उसके खिलाफ महामारी एक्ट-2020 के तहत कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक संक्रमित डॉक्टर के खिलाफ आइसोलेशन के दौरान नियमों की अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें