मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में युवा चिकित्सक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में युवा चिकित्सक की मौत

पूर्व मेदिनीपुर। जिले में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवा चिकित्सक की जान चली गई। मृतक की पहचान चयनदीप दास (30) के रूप में हुई है। हादसा दीघा–नंदकुमार 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीपुर थाना क्षेत्र के गड़ग्राम इलाके में हुआ।पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे चयनदीप दास मोटरसाइकिल के पीछे सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कोलकाता ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, चयनदीप दास नंदीग्राम स्वास्थ्य जिले के चंडीपुर ब्लॉक स्थित एड़ाशाल ग्रामीण अस्पताल में कार्यरत थे। मूल रूप से मेदिनीपुर के निवासी चयनदीप वर्तमान में हावड़ा के आंदुल में रह रहे थे और वहीं से ड्यूटी के लिए चंडीपुर जाया करते थे। वह एसएसकेएम अस्पताल के 2013 बैच के छात्र थे। इस वर्ष उन्होंने नीट-पीजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बीसी रॉय मेमोरियल अस्पताल में एमडी पीडियाट्रिक्स में दाखिला प्राप्त किया था, लेकिन औपचारिक भर्ती से पहले ही यह हादसा हो गया।नंदीग्राम स्वास्थ्य जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी असित कुमार देवान ने बताया कि चयनदीप एड़ाशाल ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना घटी।वहीं, चंडीपुर थाना के ओसी एस. के. आसिफउद्दीन ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें