मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर-कार टक्कर में डॉक्टर की मौत, साथी गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डंपर-कार टक्कर में डॉक्टर की मौत, साथी गंभीर घायल

पाली। पाली शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नया गांव रोड स्थित गुर्जर छात्रावास के पास रात करीब एक बजे हुआ।पुलिस के अनुसार कार के साथ चल रहे डंपर ने अचानक मोड़ ले लिया, जिससे कार चालक संभल नहीं सका और तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।हादसे में कार चला रहे डॉ. शैलेष विश्नोई (34) निवासी दांता (सांचौर, जालोर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ सवार डॉ. गौरव सिंह (30) निवासी धिंगाणा (पाली) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।दोनों डॉक्टर नया गांव रोड स्थित जन हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे थे और अस्पताल के पास ही किराए के मकान में रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पाली पहुंच गए। डॉ. शैलेष विश्नोई ने वर्ष 2020-21 में नेपाल से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी और पिछले चार वर्षों से पाली में कार्यरत थे। उन्होंने पहले बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दीं और करीब छह महीने पहले जन हॉस्पिटल जॉइन किया था।उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसआई ओमप्रकाश चौधरी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी है। शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें