मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर दुष्कर्म मामला : गिरफ्तार पांचों आरोपितों का डीएनए टेस्ट पूरा, रिपोर्ट का इंतजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गापुर दुष्कर्म मामला : गिरफ्तार पांचों आरोपितों का डीएनए टेस्ट पूरा, रिपोर्ट का इंतजार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपितों का डीएनए परीक्षण पूरा हो गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बुधवार दोपहर को बताया कि जांच की दिशा स्पष्ट करने में डीएनए रिपोर्ट की भूमिका बेहद अहम है। जांचकर्ताओं का मानना है कि रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में किसकी प्रत्यक्ष भूमिका थी।गौरतलब है कि, शुक्रवार रात 8 बजे अपने दोस्त के साथ मेडिकल कॉलेज से बाहर निकली छात्रा के साथ उसके दोस्त सहित पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में अब तक पांच युवकों को गिरफ्तारी हो चुकी है और उन सभी का डीएनए टेस्ट भी पूरा हो चुका है।पुलिस कमिश्नर सूनिल कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।उधर, पीड़िता की स्थिति में अब सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है।वहीं, पीड़िता के पिता ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की है। इसके अलावा उसके बॉयफ्रेंड वासिफ अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके साथ वह बाहर निकली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें