जिलाधिकारी ने जेएलएमसीएच का किया निरीक्षण
भागलपुर,। पूर्वी बिहार का सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू
चिकित्सा अस्पताल सह महाविद्यालय भागलपुर का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ नवल
किशोर चौधरी ने औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने
अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और अस्पताल अधीक्षक को कई
आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं अस्पताल में भारी भीड़ को लेकर जिलाधिकारी
ने बताया कि मरीज के साथ एक से अधिक सहायक होने की वजह से भीड़ लगती है।
जबकि एक से अधिक व्यक्ति एलाउड नहीं है। सड़क दुघर्टना वाले मरीजों के लिए
विशेष व्यवस्था की बात जिलाधिकारी ने कही।





