मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

डीएमके और एमएनएम के बीच समझौता, कमल हासन की पार्टी को मिलेगी एक राज्यसभा सीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के बीच शनिवार को गठबंधन पर चर्चा हुई। कमल हासन की पार्टी एमएनएम को द्रमुक एक राज्यसभा सीट देगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक को एमएनएम पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोग करेगी।कमल हासन और एमके स्टालिन के बीच शनिवार को आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के बाद पत्रकारों से बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वे लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेगे। एमएनएम ने निर्णय लिया है कि वे द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए काम करेंगे।आज हुए गठबंधन के बाद द्रमुक अबतक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को दो-दो सीटें आवंटित कर चुकी है। एमडीएमके को एक सीट, वीसीके को विल्लुपुरम और चिदम्बरम, रामनाथपुरम निर्वाचन क्षेत्र इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और नमक्कल निर्वाचन क्षेत्र कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके) को आवंटित कर चुकी है।कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन और सीट आवंटन की भी जल्द घोषणा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें