मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

डीएमके जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीएमके जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान

चेन्नई। सत्तारूढ़ डीएमके द्वारा शनिवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की संभावना है, क्योंकि अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा।

कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल को समाप्त होगी। 23 अप्रैल को डाले गए मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी, उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे की बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, हालांकि कुछ प्रमुख मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं।

डीएमके ने तमिलनाडु लिबरेशन टाइगर्स, एमडीएमके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई सहयोगियों के साथ उन निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर समझौतों को अंतिम रूप दे दिया है, जहां वे चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि, गठबंधन के दोनों महत्वपूर्ण साझेदारों, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ अभी भी बातचीत जारी है।

डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस को 28 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से पार्टी ने 23 सीटों को स्वीकार कर लिया है, लेकिन शेष पांच सीटों में बदलाव के लिए दबाव बना रही है।

कहा जा रहा है कि सीपीआई (एम) को आवंटित सीटों की संख्या में कमी से असंतुष्ट है और वह उन निर्वाचन क्षेत्रों पर जोर दे रही है जहां डीएमके का मजबूत समर्थन आधार है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन तीन मुद्दों कांग्रेस के साथ बातचीत, डीएमडीके गुट की मांगें और सीपीआई (एम) की चिंताएं ने सामूहिक रूप से डीएमके की उम्मीदवार सूची जारी करने में देरी की है।

डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारियां चल रही थीं।

हालांकि, प्रमुख सहयोगियों के साथ अंतिम समझौते के अभाव में घोषणा को स्थगित कर दिया गया था। आम सहमति तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं और सूत्रों का मानना है कि डीएमके अपने सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण समझौता कर लेगी और बाद में अपनी बहुप्रतीक्षित उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें