तमिलनाडु में द्रमुक से गठबंधन कर 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
नई
दिल्ली । कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक के साथ गठबंधन कर
10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
खड़गे ने बताया
कि कांग्रेस का द्रमुक के साथ गठबंधन हो गया है। द्रमुक कांग्रेस को 10
सीटें देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता मुकुल वासनिक
और केसी वेणुगोपाल को गठबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अन्य पार्टियों के
साथ भी गठबंधन पर बातचीत चल रही है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें
हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस
अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर पार्टी अपने
उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। खड़गे ने तृणमूल के साथ गठबंधन नहीं
होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि द्रमुक के साथ गठबंधन हो गया
है, आगे भी हम अन्य पार्टियों से गठबंधन के लिए तैयार हैं।





