मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

गड्ढा खुदान में फिसड्डी पर्यावरण, ग्राम्य विकास व राजस्व विभाग को जिलाधिकारी की फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गड्ढा खुदान में फिसड्डी पर्यावरण, ग्राम्य विकास व राजस्व विभाग को जिलाधिकारी की फटकार

कहा-किये गए पाैधरोपण का होधा औचक निरीक्षण,गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए रहें तैयारजनपद में 93 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने का है लक्ष्यझांसी। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शासन स्तर से जनपद में 93 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास एवं राजस्व विभाग को गड्ढा खुदान में कम प्रगति पर फटकार लगाते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग का अपने लक्ष्य के सापेक्ष पाैधरोपण करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य में किसी भी प्रकार से कोई कटौती नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि पाैधरोपण अभियान को जन आंदोलन के रूप में मनाया जाए। स्कूलों में बच्चों को भी एक-एक पौधा रोपण के लिए दिया जाए और वह उसे अपने मित्रवत सुरक्षित रखें ताकि प्रकृति से सीधा जुड़ाव हो सके। साथ ही ग्रामीणों को पाैधरोपण करने के लिए जागरूक किया जाए। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में समस्त विभागों को प्राप्त पाैरोपण लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए लक्ष्य के सापेक्ष तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण विभाग, ग्राम विकास एवं राजस्व विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदान 25 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए गड्ढों में गोबर, खाद एवं उर्वरक का प्रयोग अवश्य किया जाए। पाैधरोपण के लिए वन विभाग की पौधशालाओं से पौध ढुलान करते समय सावधानी बरती जाए। जिससे पौधों के लाने ले जाने में कोई क्षति न हो, उन्होंने पौध ढुलान के लिए आवश्यक संसाधन की पूर्ण व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पूर्व में किये गये पाैधरोपण का सत्यापन कराते हुए मृतक पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाएं ताकि लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। किए गए पाैधरोपण की औचक जांच होगी यदि पाैधरोपण सही नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेन्डे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसीएमओ डाॅ महेन्द्र, डाॅ रमाकांत सोनी, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव सहित उद्यान विभाग, नगर विकास, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें