मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत: सुल्तानपुर हटाना गांव में गंदगी देख डीएम ने लगाई फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागपत: सुल्तानपुर हटाना गांव में गंदगी देख डीएम ने लगाई फटकार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सोमवार को बागपत विकासखंड के ग्राम सुल्तानपुर हटाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में व्याप्त गंदगी, अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।जिलाधिकारी निरीक्षण करते हुए 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचीं। मौके पर गंदगी, अव्यवस्थित परिसर और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने वाले कच्चे मार्ग को तत्काल पक्का कराया जाए, मार्ग की लेवलिंग, समतलीकरण कराया जाए, स्थल पर सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।ग्राम भ्रमण के दौरान गांव के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, नालियों में गंदगी और अव्यवस्था देख जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम में आरआरसी सेंटर को तत्काल क्रियाशील किया जाए, ताकि घर-घर से निकलने वाले कचरे का नियमित संग्रह, पृथक्करण और निस्तारण सुनिश्चित हो सके। स्वच्छता व्यवस्था में त्वरित सुधार के लिए जिलाधिकारी ने पंचायत फंड से अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही दैनिक सफाई रोस्टर लागू कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें