मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

एसटीएफ ने 10 लाख की कोकीन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसटीएफ ने 10 लाख की कोकीन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तर-पश्चिम जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कोकीन सप्लायर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 11 ग्राम उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। ड्रग्स की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है।उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अभिषेक अस्थाना (20) के रूप में हुई है। वह रोहिणी के विजय विहार फेज-1 का निवासी है। जांच में सामने आया है कि आरोपित ड्रग्स सप्लाई के एक सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था और हाल ही में उसने उत्तर-पश्चिम जिले में अपना नेटवर्क फैलाना शुरू किया था। वह मांग के अनुसार ग्राहकों तक नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।पुलिस उपायुक्त के अनुसार, 2 फरवरी को एसटीएफ को इस संबंध में एक विशेष सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मैनुअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपित की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। कई दिनों तक लगातार निगरानी और रणनीतिक योजना के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस ने जब आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से 11 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसके अलावा ड्रग्स की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त कर ली गई। इस संबंध में अशोक विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25/61 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपित का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें