मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली दंगा: हाई कोर्ट जज अमित शर्मा ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली दंगा: हाई कोर्ट जज अमित शर्मा ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के जज अमित शर्मा ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोपित ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जमानत याचिका पर अब वह बेंच सुनवाई करेगी, जिसके सदस्य जस्टिस अमित शर्मा नहीं होंगे। अगली सुनवाई 10 जून को होगी।ताहिर हुसैन की जमानत याचिका जस्टिस सौरभ बनर्जी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष लिस्टेड थी, लेकिन बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस अमित शर्मा ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। इससे पहले 29 जनवरी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कड़कड़डूमा कोर्ट के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। ताहिर हुसैन के खिलाफ 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप है। वो आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में भी आरोपित है।आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार 26 फरवरी, 2020 को दयालपुर थाने आए और कहा कि उनका बेटा 25 फरवरी को अपने दफ्तर से लौटकर शाम को कुछ सामान खरीदने गया था। रात तक इंतजार करने के बाद उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। उसके बाद उन्हें कुछ लड़कों ने बताया कि एक लड़के को मारकर खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया है। उसी नाले से अंकित शर्मा का शव निकाला गया।इसके अलावा ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह आरोपित अमित गुप्ता सरकारी गवाह बन चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें