मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, कहा- समुद्री क्षेत्र के कर्मियों की भूमिका अहम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, कहा- समुद्री क्षेत्र के कर्मियों की भूमिका अहम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर देश के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की पेशेवर क्षमता, साहस और समर्पण ने भारत की प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में अमित शाह ने समुद्री कर्मियों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हर परिस्थिति, चाहे शांतिकाल हो या संकट का समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन करता है।अमित शाह ने अपने संदेश में यह भी रेखांकित किया कि भारत के समुद्री क्षेत्र की मजबूती देश की आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भागीदारी में समुद्री मार्गों की अहम भूमिका है, जो देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करते हैं।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय समुद्री दिवस हर वर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1919 में भारतीय जहाज ‘एसएस लॉयल्टी’ ने मुंबई से लंदन की ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी, जिसे भारत के समुद्री व्यापार की शुरुआत माना जाता है।आज भारत का लगभग 90 प्रतिशत विदेशी व्यापार (मात्रा के आधार पर) और 70 प्रतिशत (मूल्य के आधार पर) समुद्री मार्गों के जरिए होता है। देश के पास 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबी तटीय रेखा, 12 प्रमुख बंदरगाह और 200 से अधिक छोटे एवं मध्यम बंदरगाह हैं, जो व्यापार, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक विकास को निरंतर गति प्रदान कर रहे हैं।-------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें