मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

डीके सुरेश को सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है : रविशंकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर ने आज कहा कि सांसद डीके सुरेश ने अलग देश की मांग कर भारत की एकता और अखंडता पर प्रहार किया है। इससे उन्होंने सांसद बने रहने का अधिकार खो दिया है।

रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोज रोज संविधान बचाने की दुहाई देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक तरफ भारत यात्रा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश देश तोड़ने की बात कर रहे हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम के भाई और सांसद डीके सुरेश ने कहा है कि बजट के दौरान कर्नाटक को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने एक अलग राष्ट्र की मांग कर दी है। इस मामले में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और सांसद व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुप्पी साधे हुए हैं। विपक्ष भी इसका खंडन नहीं कर रहा है।

रविशंकर ने कहा कि आप जब सांसद बनते हैं तो भारत की संप्रभुता और एकता को बनाए रखने के लिए शपथ लेते हैं लेकिन जब भारत की एकता और अखंडता का अतिक्रमण कर डीके सुरेश ने जो भी बोला है वो भारत के संविधान के हर प्रावधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के तहत बोलने की आजादी जरूर है लेकिन देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बाेलने का अधिकार नहीं है। सांसद डीके सुरेश ने इसका भी उल्लंघन किया है। उनको एक मिनट भी सांसद रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बताएं कि क्या आप माफी मांगेगे, डीके सुरेश को सस्पेंड करेंगे?"

भाजपा नेता रविशंकर ने कहा कि कर्नाटक के साथ कोई सौतेला व्यवहार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल की तुलना में एनडीए के कार्यकाल में दोगुना फायदा हुआ है। मोबाइल उद्योग कर्नाटक में लगा है। बेंगलुरु आईटी हब बन चुका है। रविशंकर ने कहा कि 2009-14 में मनमोहन सिंह सरकार के दौरान कर्नाटक के लिए कर हस्तांतरण 53,396 करोड़ रुपये था। प्रधानमंत्री मोदी के राज में 2014-19 के दौरान यह 1.35 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। डीके सुरेश किस भेदभाव की बात कर रहे हैं?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें